विश्व सेवा संघ, संवादाता अर्जुन यादव

बढ़नी (शोहरतगढ़) – शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ओरल हेल्थ कैंप एवं जन स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने शिविर में पहुंचे लोगों से सीधा संवाद कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रजत कुमार चौरसिया को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बेहतर व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्य अतिथि ने शिविर में लगाए गए विभिन्न चिकित्सकीय स्टालों का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध दवाओं व जांच सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान एक भावुक क्षण तब देखने को मिला जब उन्होंने दो महिलाओं के गोद-भराई कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

शिविर में सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया, एमओआईसी डॉ. अविनाश चौधरी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. ए.के. आजाद एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष अग्रहरि ने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था संभाली।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में महामारी रोग विशेषज्ञ समीर सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.के. भारती, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी सिंह, जनरल फिजिशियन डॉ. अर्जुन यादव, डॉ. ओ.पी. यादव तथा डॉ. तैय्यबा शामिल रहीं, जिन्होंने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *