सिटी मांटेसरी पब्लिक स्कूल दुधवनिया खुर्द के छात्र छात्राओं ने भव्य रूप से निकाली तिंरगा यात्रा

50वी वाहिनी मलगहिया कैम्प के एस एसबी जवानों के नेतृत्व में क्षेत्र भ्रमण कर लगे देश भक्ति के नारे

बढ़नी – विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के सिटी मांटेसरी इंटरमीडिएट पब्लिक स्कूल दुधवनिया खुर्द के छात्र छात्राओं द्वारा शुक्रवार को 50वी वाहिनी मलगहिया कैम्प के एस एसबी जवानों के नेतृत्व में क्षेत्र भ्रमण कर भव्य रूप से तिरंगा रैली यात्रा निकाली गई ।रैली यात्रा के दौरान स्कूली छात्र छात्राओं के मनमोहक झांकी का दृश्य और देश भक्ति के नारों से चहुंओर गूंज उठी।जिसे देखकर आस पास के लोगों ने बच्चों की सराहना की। उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय प्रताप यादव, अजय यादव , विद्यालय प्रबंधक – राम सूरत यादव , प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश एवं समस्त शिक्षक और शिक्षिका सहित सैकड़ों छात्र छात्राए और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *