IMG 20260814 WA0027

तुलसियापुर से निकली बाइक तिरंगा रैली का बढ़नी बॉर्डर पर हुआ समापन

बढ़नी – स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समूचा क्षेत्र देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर नजर आया। इस खास मौके पर क्षेत्र में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसका कुशल नेतृत्व सुनील अग्रहरि और अनिल अग्रहरि ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक पाल की गरिमामयी मौजूदगी रही। रैली में कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों सहित स्कूली छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया।’भारत माता की जय’ से गुंजायमान हुआ वातावरणरैली की शुरुआत के साथ ही गगनभेदी नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। हाथों में तिरंगा थामे हजारों लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का सशक्त संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं और विद्यार्थियों का जोश देखते ही बन रहा था, जो इस पूरी रैली का मुख्य आकर्षण रहा।दिग्गज नेताओं ग्राम प्रधानों और युवाओं की रही खास मौजूदगीकस्बे की कई नामचीन हस्तियों की मौजूदगी ने रैली में चार चांद लगा दिए।
बतौर मुख्यातिथि भाजपा नेता अभिषेक पाल ने कहा कि
“तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए और भारत की एकता व अखंडता को मजबूत करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।”
अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की मिसालपूरी रैली के दौरान जबरदस्त अनुशासन और देशभक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने भी जगह-जगह रैली का स्वागत किया। आयोजन के अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने रैली को सफल बनाने के लिए आए हुए सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और बच्चों का आभार व्यक्त किया।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *