विश्व सेवा संघ संवाददाता शरदेन्दु त्रिपाठी

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोमनदेई निवासी हमीउद्दीन के पुत्र मोहम्मद मोआज़ खान ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 601 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 9616 हासिल कर एमबीबीएस में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

मोo आज़ खान की प्रारंभिक शिक्षा अल इरफान इंग्लिश स्कूल, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) से हुई, जहां से उन्होंने हाईस्कूल (कक्षा 10) उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने शाहीन एकेडमी, बीदर (कर्नाटक) से इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की पढ़ाई पूरी की।

बचपन से ही डॉक्टर बनकर समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का सपना संजोए मोo आज़ ने लगातार मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी। उनकी इसी मेहनत का परिणाम आज इस उल्लेखनीय सफलता के रूप में सामने आया है।

अपनी सफलता पर मोआज़ खान ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर कठिन परिश्रम की बदौलत ही यह उपलब्धि संभव हो सकी।

मोo आज़ की इस उपलब्धि पर उनके पिता हमीउद्दीन सहित सिराजुद्दीन, शमीम अहमद, रफी अहमद, इमरान खान, बबलू विश्वकर्मा, संतोष पांडेय (पड़रिया), अखिलेश पांडे, कृष्ण चंद्र पांडे, सभापति यादव, कमरुज्जमा और खल्कुल्लाह खान सहित शोहरतगढ़ क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *