IMG 20260816 124913 529

विश्व सेवा संघ, संवाददाता अजय मौर्या

लखीमपुर खीरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी लखीमपुर खीरी की टीम ने बिजुआ विकासखंड के बाढ़ प्रभावित करसौर बंधे का दौरा किया। टीम ने बंधे पर रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई।

इस दौरान टीम ने बच्चों को बिस्किट और टॉफी वितरित की, जबकि बड़े-बुजुर्गों को आवश्यक दवाएं दी गईं। टीम के सदस्यों ने बच्चों से बातचीत कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया और देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

रेडक्रॉस टीम ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और अन्य जरूरतों की जानकारी भी ली। टीम ने भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ने पर आगे भी प्रभावित लोगों की सहायता की जाएगी।

इस अवसर पर रेडक्रॉस खीरी के पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चेयरमैन डॉ. रवींद्र शर्मा, सचिव आरती श्रीवास्तव, आजीवन सदस्य बबिता सक्सेना, सुनीता सिंह, अनुराग सक्सेना, स्वयंसेवी हीरांगिनी, पत्रकार नागेंद्र प्रताप शुक्ल और समाजसेवी सोनू मौजूद रहे।

रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ. रवींद्र शर्मा ने कहा कि आपदा के समय जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना रेडक्रॉस की प्राथमिकता है। बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए संस्था आगे भी अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करती रहेगी।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *