महिलाओं ने श्याम जायसवाल को बाँधी राखी
बढ़नी सिद्धार्थनगर।
तिनछठी एवं रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ के नगर पंचायत बढ़नी के डाक बंगला में भाजपा नेता श्याम जायसवाल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं-बहनें शामिल हुईं।रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अरुणा मिश्रा ने मातृशक्ति के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान समाज की जिम्मेदारी है जिसका निर्वहन सबको करना चाहिए। वहीं मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंहने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक
पहुंच रहा है ।उन्होंने श्याम जायसवाल को समाजसेवी बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनका निजी सामाजिक आयोजन है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। माताओं बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें निरंतर समाजसेवा के लिए
प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बीच मिले स्नेह और आशीर्वाद से वह अभिभूत हैं। महिलाओं के चेहरों पर खुशी उनके लिए भावुक और अविस्मरणीय पल है। विधानसभा क्षेत्र की बहनों को भाई के रूप में उपहार भेंट करने का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा पूरे विधानसभा क्षेत्र में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली एक लाख महिलाओं को सम्मानित करने का लक्ष्य भी बताया। श्याम जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है । कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं।पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, उसका पूरी ईमानदारी से
निर्वहन करूंगा इसी सोच के साथ विधानसभा क्षेत्र में सेवा कार्य कर
रहा हूं। इस दौरान महिलाओं ने भाजपा नेता श्याम जायसवाल को राखी बाँधकर उनकी सफलता की मंगल कामना की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि
गीता देवी अग्रहरि ,विनीत कमलापुरी, शासन द्वारा नामित सभासद मुन्नू, ध्रुव चतुर्वेदी, मौर्या, अभिषेक , रमेश मणि, गीता देवी, शासन द्वारा नामित सभासद अनीता जायसवाल , अमित मौर्या, राजेश्वर सिंह , गायत्री मिश्रा, नीलम देवी आदि भारी संख्या में उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

