सिद्धार्थनगर। जिला कार्यक्रम अधिकारी, सिद्धार्थनगर ने जनपद के विभिन्न बाल विकास परियोजना क्षेत्रों में 353 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (आंगनबाड़ी कार्यकत्री) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल के माध्यम से 28 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। सिद्धार्थनगर आंगनवाड़ी भर्ती 2026
भर्ती जनपद की 15 बाल विकास परियोजनाओं में की जाएगी। इनमें नौगढ़, शहर, बढ़नी, बांसी, डुमरियागंज, इटवा, भनवापुर, जोगिया, शोहरतगढ़, खेसरहा, लोटन, उस्का बाजार, मिथवल, खुनियांव और अन्य परियोजना क्षेत्र शामिल हैं। जारी विज्ञप्ति के अनुसार कुल 353 पद भरे जाएंगे।
महत्वपूर्ण योग्यता
केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं।
न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष निर्धारित है।
आयु सीमा 18 से 35 वर्ष (01 जुलाई 2026 के आधार पर) रखी गई है।
चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा, लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं है।

आवेदन की अंतिम तिथि
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन अथवा डाक से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।
महत्वपूर्ण निर्देश
अभ्यर्थी संबंधित ग्राम सभा/वार्ड की निवासी होनी चाहिए।
एक अभ्यर्थी केवल एक ही केंद्र/पद के लिए आवेदन कर सकती है।
आवेदन के समय सभी आवश्यक दस्तावेज स्पष्ट एवं स्वहस्ताक्षरित प्रति के रूप में अपलोड करें।
भर्ती से संबंधित विस्तृत नियम एवं आरक्षण की जानकारी आधिकारिक विज्ञप्ति में उपलब्ध है।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञप्ति एवं परियोजनावार रिक्तियों की जानकारी भी वहीं उपलब्ध है।

