विश्व सेवा संघ, संवाददाता अजय मौर्य

निघासन, (खीरी) – 138 विधानसभा निघासन में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती नजर आ रही हैं। पार्टी के सक्रिय नेता एवं संभावित विधानसभा प्रत्याशी प्रसेनजीत सिंह (मन्नू) इन दिनों क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटे हैं। गांव-गांव भ्रमण, कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें और बूथ से लेकर सेक्टर स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की उनकी पहल से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

इसी क्रम में सोमवार को प्रसेनजीत सिंह (मन्नू) नौगवा पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद आयोजित बैठक में उन्होंने बूथ अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय तथा आगामी चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में जीत की सबसे मजबूत नींव बूथ स्तर का संगठन होता है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाए तथा बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करे।

उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों से नियमित जनसंपर्क बनाए रखने और आम जनता की समस्याओं को सुनकर उन्हें पार्टी मंच तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की और आश्वासन दिया कि जनता की आवाज को मजबूती के साथ उठाया जाएगा।

प्रसेनजीत सिंह (मन्नू) के लगातार जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक बैठकों से बसपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा क्षेत्र में बढ़ी यह सक्रियता आगामी चुनावों के राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे सकती है।

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *