विश्व सेवा संघ, संवाददाता अजय मौर्य

लखीमपुर खीरी। संपूर्णानगर वन क्षेत्र के अंतर्गत बालपुर गांव में वन्यजीवों की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। आबादी के करीब पहुंच रहे वन्यजीव अब पालतू पशुओं को अपना शिकार बना रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ताजा घटना बालपुर निवासी गुरजीत सिंह के फार्म हाउस की है। बीती रात एक वन्यजीव दीवार फांदकर परिसर में घुस आया और वहां बंधे पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया। घटना के बाद पूरे गांव में भय का वातावरण बन गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में गांव के आधा दर्जन से अधिक पालतू कुत्ते वन्यजीवों का शिकार बन चुके हैं। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में अपने पालतू पशुओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने वन्यजीव के पगमार्क का भी परीक्षण किया। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए वन विभाग ने निगरानी के लिए कैमरे लगाए हैं तथा वन्यजीव को पकड़ने के उद्देश्य से पिंजरा भी स्थापित किया है।

क्षेत्राधिकारी बन ललित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही टीम ने मौके का निरीक्षण किया। वन्यजीव की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाए गए हैं तथा उसे सुरक्षित पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है। विभाग लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रहा है और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *