विश्व सेवा संघ, संवाददाता

लखीमपुर खीरी। सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग उठाते हुए सरकार के दावों पर सवाल खड़े किए।

सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार जिला मुख्यालयों को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का दावा करती है, लेकिन हकीकत में लोगों को पांच घंटे भी नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बिजली संकट के कारण पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पिछले कई वर्षों में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं।

सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पूरे जनपद में व्यापक आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान रैय्यान अंसारी, तालिब नजीर, अरशद खान, अदनान अंसारी, वसीम, सलमान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *