सिद्धार्थनगर / शोहरतगढ़
ग्रामीण विकास और बेहतर आवागमन को लेकर अपना दल (एस) लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर चौधरी ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जर्जर एवं उपेक्षित सड़कों के निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग (PWD) बस्ती के मुख्य अभियंता को प्रस्ताव भेजकर क्षेत्र की जनता की आवाज बुलंद की है।
क्षेत्र की प्रमुख सड़कें अब बनेंगी विकास की नई पहचान
जिलाध्यक्ष द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में दो अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों को प्राथमिकता दी गई है —
1.राष्ट्रीय राजमार्ग 730 से अहिरौला–निनकोर मार्ग पर स्थित स्वामी विवेकानन्द पब्लिक जूनियर हाईस्कूल से पचरुख मार्ग तक लगभग 1 किलोमीटर सड़क निर्माण
2. गनेशपुर कठैया मार्ग से पिपरा–कफसीहा मार्ग तक लगभग 1.5 किलोमीटर नई सड़क निर्माण

इन सड़कों के निर्माण से हजारों ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों एवं मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। बरसात के समय जहां लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, वहीं सड़क बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं गांवों का विकास तेजी से आगे बढ़ेगा।
जिलाध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर चौधरी ने कहा कि —
“ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें केवल रास्ता नहीं बल्कि विकास की रीढ़ होती हैं। जनता की समस्याओं का समाधान कराना हमारी प्राथमिकता है और हम लगातार क्षेत्र के विकास के लिए संघर्षरत हैं।”
अपना दल (एस) जनता के हितों, गांवों के विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
