विश्व सेवा संघ, संवादाता अजय मौर्य

धौरहरा। धौरहरा कोतवाली में नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और पत्रकारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर परिचय प्राप्त किया। बैठक में क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान स्थानीय नागरिकों और पत्रकारों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर की। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने आश्वासन देते हुए कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जनता के सहयोग से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी तथा कोई भी व्यक्ति बिना संकोच सीधे उनसे संपर्क कर सकता है। शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

आगामी बकरीद पर्व को लेकर थाना प्रभारी ने सभी धर्मगुरुओं और नागरिकों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी त्योहार शांति और सद्भाव के साथ मनाए जाएं, यही पुलिस प्रशासन की मंशा है।

इसके साथ ही उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। बैठक में पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *