लखीमपुर में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने विलोबी मेमोरियल हॉल में धरना दिया।

विश्व सेवा संघ, न्यूज टीम

लखीमपुर में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने विलोबी मेमोरियल हॉल में धरना दिया। कर्मचारियों का विरोध 14 मई 2025 के शासनादेश को लेकर है। इस आदेश में कई पदों को समाप्त किया गया है।शासनादेश के अनुसार सींचपाल और नलकूप चालक के पदों को मृत संवर्ग में रखा गया है।

उप राजस्व अधिकारी, जिलेदार, हेड मुंशी और मुंशी के पदों की संख्या कम की गई है। मिस्त्री कम ड्राइवर और टिंडेल के पद पूरी तरह खत्म कर दिए गए हैं।धरने में सिंचाई खंड प्रथम लखीमपुर, नलकूप खंड प्रथम लखीमपुर, सिंचाई खंड शारदानगर और बाढ़ खंड शारदानगर के कर्मचारी शामिल हुए।

सभी कर्मचारी संघों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और सिंचाई मंत्री को ज्ञापन दिया।कार्यक्रम में मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृष्ण और सिंचाई संघ नहर लखीमपुर के अध्यक्ष आनंद कुमार मौजूद थे। मंत्री के.के. सिंह और नलकूप शाखा के मंत्री रहीस पाल सिंह भी उपस्थित रहे।

संजय बरनवाल, सुधीर कुमार शुक्ला, फरमान अली, सुरेंद्र मौर्या, राजेश शुक्ला, योगेश चंद्र तिवारी और समीम अहमद ने धरने को संबोधित किया।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *