संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर कर मामला कराया शांत, जल्द ही क्षतिग्रस्त हुई सड़क ठीक कराये जाने का दिया आश्वासन

विश्व सेवा संघ संवाददाता

अर्जुन यादव

बढ़नी – नगर पंचायत बढ़नी बाजार से कुछ दूरी पर स्थित जिगिनिहवा उर्फ धनौरी गाँव के सैकड़ों लोगों ने रविवार को एक जुट होकर खराब सड़कों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास से एक सड़क निकल रहा है जो बॉडर तक बाईपास एवं रेलवे यार्ड व दिवाल का निर्माण हो रहा है।

मिली जानकारी अनुसार विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के धनौरी उर्फ जिगीनिहवा गांव से सटे रेलवे लाइन के बगल में रेलवे द्वारा यार्ड एवं दिवाल का निर्माण किया जा रहा है एवं उसी के पास से होकर ढेबरुआ रोड से निकल रही बाईपास का निर्माण भी हो रहा है,उक्त निर्माण कार्य के दौरान सैकड़ों टन मिट्टी एवं सरिया,सीमेंट भारी ट्रकों से मंगवाया गया है।,जिसकी वजह से धनौरी उर्फ जिगिनिहवा से बढ़नी कस्बे तक आने जाने वाला रास्ता कई जगह से टूट कर मिट्टी के शक्ल में तब्दील हो गया। जिसमें बड़े बड़े गढ्ढे हो गये हैं।जो बरसात होते इन रास्तों से ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया है। निर्माण करने वाले संस्थाओं द्वारा ग्रामीणों के आने जाने के लिए किसी भी सर्विस रोड का निर्माण नहीं किया गया है।धनौरी उर्फ जिगिनिहवा सहित अन्य गांवों के निवासी इस समस्या को लेकर कई बार रेलवे के अधिकारियों सहित बाईपास निर्माण करने वाले संस्थाओं से मिले लेकिन उनकी समस्या का निदान नहीं हो सका,सर्विस रोड के निर्माण नहीं होने से रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया जिसके बाद ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर निर्माण करने वालों को निर्माण कार्य करने से रोक दिये,उसके बाद उन्होंने निर्माण स्थल पर सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे होकर प्रदर्शन एवं नारे बाजी भी किए।उक्त सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगो को समझा बुझा कर मामले को किसी तरीके से शांत करवाया।
ग्राम प्रधान किस्मत अली उर्फ राजू जोगी ने बताया कि उक्त बायपास एवं रेलवे यार्ड का जबसे निर्माण कार्य हो रहा है तब से उक्त समस्या को लेकर कई बार वे अधिकारियों से मिले,लेकिन उनको सिर्फ आश्वासन देकर मामले को शांत करा दिया जाता है,ग्रामीणों को कस्बे में आने जाने एवं बीमारी के दौरान एंबुलेंस इत्यादि के आने में काफी असुविधा होती है।उक्त निर्माण कार्य के दौरान एक सर्विस रोड जरूर निर्माण एजेंसियों को देना चाहिए था।
उक्त संबंध में आई ओ डब्ल्यू शिवम सिंह चौहान ने बताया कि लोडिंग हैवी गाड़ियों के आने जाने से सड़के खराब हो गई है,ग्रमीणों के आने जाने के लिए सर्विस रोड के निर्माण के लिए वे प्रयासरत है।,तत्काल गड्ढों को बराबर कर दिया जा रहा है। संबंधित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक कर एक हफ्ते के अंदर ग्रामीणों की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *