विश्व सेवा संघ, संवादाता अजय मौर्य

बेलरायां खीरी। बेलर क्षेत्र में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित संगठन के सीएलएफ में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले के आरोपों को लेकर महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज महिलाओं ने तिकुनिया कोतवाली के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि सीएलएफ में बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं, जिनकी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घोटाले का खुलासा करने की मांग की।

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया तथा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक कोतवाली परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगी।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *