विश्व सेवा संघ दैनिक समाचार-पत्र

संवाददाता अभय पाण्डेय

लखीमपुर खीरी – जनपद लखीमपुर खीरी के सदर ब्लॉक स्थित मेला मैदान धर्म कांटा के पास शुक्रवार को एक घटना सामने आई। जहां पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमे दोनों बाइक सवार नशे की धुत थे। टक्कर के बाद उनके बीच कहासुनी गाली गलोज शुरू हो गई। और इस दौरान एक राहगीर युवक ने उनके बीच हो रहे विवाद को शांत करने का प्रयास किया।

लेकिन नशे में धुत बाइक सवारों ने बीच-बचाव करने आए युवक पर ही हमला कर दिया। उन्होंने न केवल युवक की पिटाई की, बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला। इस हमले में उसे चोटें आई हैं। हालांकि मामले को लेकर पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *