विश्व सेवा संघ दैनिक समाचार-पत्र

संवाददाता अभय पाण्डेय

लखीमपुर खीरी – जनपद लखीमपुर खीरी सदर  में भीरा पलिया रोड पर कचनारा के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जिसमे दो तेज रफ्तार कारों की आमने-सामने ही टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। और यह घटना तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं की ओर ध्यान खींचती है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क से वाहनों को हटाया और यातायात को फिर से सुचारु रूप से चालू किया।

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *