WhatsApp Image 2025 03 14 at 11.22.24 PM

विश्व सेवा संघ दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र

संवाददाता अभय पाण्डेय

लखीमपुर खीरी – जनपद लखीमपुर में होली और रमजान में जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने पर जिला प्रशासन ने शांति और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखा जिससे किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो सके जो त्योहार में रंग में भंग मिलने का काम करें|

पुलिस प्रसाशन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत व्यवस्थित थी जिससे होली का त्योहार और जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से सुबह से ही पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट होकर सड़कों पर मुस्तैद हो गई| सुरक्षा व्यवस्था में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा स्वयं सड़कों पर निकले और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और साथ में जो लोग होली मना रहे थे उन लोगों को होली की शुभकामनाएं भी दी।

WhatsApp Image 2025 03 14 at 11.22.24 PM 1

डीएम व एसपी ने स्वयं शहर के मुख्य सड़कों पर भ्रमण के लिए और मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक और जिला मुख्यालय सहित खीरी टाउन का भ्रमण किया। डीएम-एसपी ने खीरी टाउन में होली जुलूस मार्ग का भी पैदल भ्रमण किया। सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा जिले भर में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, नेपाल सिंह सहित सभी उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्र में भी भ्रमणशील रहे। पूरे समय डीएम, एसपी अधीनस्थ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से कुशलता की रिपोर्ट लेते रहे। जिससे जनपद में कोई भी अराजकतत्व के द्वारा होली और जुमे की नमाज को में किसी भी प्रकार की अशान्ति न फैला सकें|

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *