विश्व सेवा संघ, संवादाता
निघासन-खीरी। तहसील निघासन में तैनात सिविल जज देवांशु सैनी के स्थानांतरण पर सिविल कोर्ट परिसर और अधिवक्ता समाज में उन्हें विदाई देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सेंट्रल बार एसोसिएशन निघासन एवं तहसील अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें प्रतीक चिह्न और पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में जताई गई सराहना
विदाई समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने जज देवांशु सैनी के कार्यकाल को यादगार और ऐतिहासिक बताया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में वादकारियों को सुलभ न्याय दिलाने और न्यायपालिका की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम में सर्वेश मिश्रा (अध्यक्ष, सेंट्रल बार एसोसिएशन निघासन), उमाकान्त जायसवाल (मंत्री), दीपचंद गुप्ता, महेश पाण्डेय, विवेक श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अमरीश श्रीवास्तव, बाकेलाल, संदीप मौर्य, सर्वेश यादव (संयुक्त मंत्री, तहसील अधिवक्ता संघ), राम जी राना, अंकित कश्यप, आशीष गुप्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार विपिन कुमार सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
जज ने जताया आभार
इस अवसर पर सिविल जज देवांशु सैनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निघासन में कार्य करने का अनुभव अत्यंत सुखद रहा। उन्होंने बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय के लिए अधिवक्ताओं का धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
