विश्व सेवा संघ, संवाददाता – अर्जुन यादव

बढ़नी: विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के चर्चित विद्यालय पब्लिक सिटी मांटेसरी जूनियर हाई स्कूल, दुधवनिया खुर्द में शनिवार को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत बढ़नी के अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रहरि उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वप्न चौधरी (मुख्य अधिकारी, एसएसबी कैंप मलगहिया) शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील अग्रहरि, अजय प्रताप यादव, राधेश्याम यादव, तिलक राम यादव एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।मुख्य अतिथि सुनील अग्रहरि ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एवं नेशनल एनाउंसर जुग्गी राम राही द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रबंधक रामसूरत यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों को मंच देकर उनके प्रतिभा का सम्मान करना उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर अजय प्रताप यादव (ग्राम बैरिया प्रधान), शिव प्रताप चौधरी (ढेकेरी बुजुर्ग), राधेश्याम यादव (भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, वार्ड नं. 9), तिलक राम यादव (खजुरिया गर्वी), संजय कुमार (अध्यापक, बृजेश्वरी इंटर कॉलेज, घरूवार), विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश यादव, अभिभावकगण एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का समापन छात्रों के सम्मान एवं उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ हुआ।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *