विश्व सेवा संघ, न्यूज टीम

लखीमपुर खीरी – जनपद लखीमपुर खीरी में क्षय रोग उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। जिले की 167 ग्राम पंचायतें पूरी तरह से क्षय मुक्त घोषित की गई हैं। विश्व क्षय रोग दिवस पर जिला पंचायत सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने सभी सफल ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले ग्राम अचरोरा के प्रधान को गांधी जी की सिल्वर प्रतिमा से नवाजा गया। यह गांव लगातार दो वर्षों से टीबी मुक्त है।

डीएम नागपाल ने कहा कि यह सफलता सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों और स्थानीय प्रशासन की मेहनत की सराहना की। साथ ही कहा कि स्वस्थ समाज की नींव सामूहिक प्रयासों से ही रखी जा सकती है।

जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि शेष पंचायतें भी जल्द से जल्द क्षय मुक्त हों। डीएम ने सभी ग्राम प्रधानों से अपने गांवों में स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। यह उपलब्धि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं और ग्रामीण स्तर पर जनसहयोग का परिणाम है।

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *