विश्व सेवा संघ, न्यूज टीम

लखीमपुर खीरी – जनपद लखीमपुर खीरी के तहसील निघासन क्षेत्र में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज तिकुनिया खीरी में भारत और नेपाल मैत्री होली महत्सव के समारोह में दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर समा बांधा। दूर-दूर के लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे।

मुख्य अतिथि अनूप कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष नेपाल-भारत मैत्री संगठन और साथ में विशेष अतिथि सरस्वती जी महाराज पंचायती अखाडा महानिर्वाणी अखाडा, वृन्दावन तथा अधास-उज्जवल भारत अभियान का भारत नेपाल मैत्री होली महत्सव कार्यक्रम में उपस्थिति रहना हुआ।

भारत और नेपाल मैत्री होली महत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता – श्री मान अभय नारायण जी वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ काशी प्रान्त के प्रचारक रहे और वर्तमान मे पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र जिसमे काशी, कानपुर, अवध क्षेत्र धर्म जागरण प्रमुख द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। और पूजन के बाद शुरू हुआ महत्सव जिसमें नेपाल और भारत के कलाकारों ने स्वागत गीत, पारंपरिक व होली गीत, धार्मिक गीत, नेपाली गीत और अपना-अपना पारंपरिक नृत्य आदि रंगारंग कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद फूलों की होली खेली गई।


भारत-नेपाल मैत्री होली महत्सव कार्यक्रम में निघासन 138 विधानसभा के विधायक शशांक वर्मा, झंडी स्टेट के राजा व प्रदेश संयोजक राजा राजेश्वर सिंह और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवक और दोनों देशों अधिकारीगण व सम्मानित लोग मौजूद रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *