विश्व सेवा संघ,न्यूज टीम लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी – जनपद लखीमपुर खीरी खंड निघासन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा रविवार को वर्ष प्रतिपदा उत्सव समारोह सम्मान पूर्वक मनाया गया। जो कि वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम में अधिक संख्या में स्वयं सेवक अपने पूर्ण गणवेश में उपस्थिति हुए और हिन्दू नववर्ष वार्षिक उत्सव कार्यक्रम मनाया।नि

घासन में जेपी पैलेस स्थान पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवक पहुंचे। जहां पर स्वयंसेवकों ने शाखा के माध्यम से परम पवित्र भगवा ध्वज के समक्ष अखंड भारत की संकल्पना की और वर्ष प्रतिपदा उत्सव हर्षौल्लास के साथ मनाए गया।

वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सीतापुर विभाग के विभाग प्रचारक श्रीमान अभिषेक जी का पाथेय प्राप्त हुआ। अभिषेक जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्त स्वयंसेवकों हिन्दू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि हमारे वेदों में भी कहा गया है कि ब्रह्मा जी ने चैत्र प्रतिपदा से ही श्रृष्टि की शुरुआत की थी। और यह दिन इसलिए भी विशेष है कि आज के दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक प्रथम सरसंघचालक परम पूजनीय डॉ० केशवराव बलिराम हेडगेवार जी का जन्म हुआ था।

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नूतन वर्ष का कैलेंडर प्रारंभ होता है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम में एकल गीत रजनीश व अमृत वचन अनुराग द्वारा प्रस्तुत किया गया।

वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक अभिषेक जी व खंड संघचालक मा० प्रेम सोनी जी, जिला सहबौद्घिक प्रमुख डॉ० सुनील सत्यारथ जी, सहजिला शारीरिक प्रमुख रामनिवास जी, खंड प्रचारक आदर्श जी, खंड कार्यवाह जितेंद्र जी, सहखंड कार्यवाह हनुमंत जी, खंड शारीरिक प्रमुख प्रभाकर जी, व भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विनोद लोधी, अंशुल दीक्षित के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *