विश्व सेवा संघ, संवाददाता शरदेन्दु त्रिपाठी

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुनुवा चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत करहिया टोला गुजरौलिया में बुधवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका की पहचान 21 वर्षीय उर्मिला पत्नी उभयभान निवासी करहिया टोला गुजरौलिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उर्मिला बुधवार को ही अपने मायके, चिल्हिया थाना क्षेत्र के बर्डपुर स्थित टोला सिसवा से ससुराल लौटी थी। रात करीब नौ बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि विवाहिता की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। थाना प्रभारी नवीन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *