विश्व सेवा संघ, संवाददाता

लखीमपुर खीरी – जनपद खीरी के आज दिनांक 05/04/2025 को जनपद के समस्त तहसील स्तर पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के द्वारा तहसील पलिया पर उपस्थित रहकर संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई।

तहसील समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों को निष्पक्ष जांच करने का आदेश दिया।

संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्त प्राथना पत्रों को समयबद्ध रूप से निस्तारण करने का आदेश दिया और जिन प्राथना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *