विश्व सेवा संघ, संवादसूत्र

लखीमपुर खीरी – जनपद लखीमपुर खीरी तहसील पलिया क्षेत्र में संपूर्णानगर रोड पर स्थित विकास खंड के निकट संदिग्ध अवस्था में महिला का शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ मिला।

आस पास के लोगों के द्वारा पलिया कोतवाली में सूचना देने पर तुरंत मौके पर पहुंच कर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शव मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में तरह तरह की चर्चाएं की जा रही है और लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि महिला के हाथ में विको लगा हुआ था। जिससे पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है महिला के शव मिलने के मामले में हो सकता है चौंकाने वाला खुलासा, किसी प्राइवेट अस्पताल की भूमिका संदिग्ध।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *