विश्व सेवा संघ, संवादसूत्र

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज के रतनपुर में 654 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के दौरान बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वक्फ बोर्ड के नाम पर हो रही लूट अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस भूमि का उपयोग अब विद्यालयों और मेडिकल कॉलेजों के निर्माण में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “अब एक जनपद एक माफिया नहीं, बल्कि एक मेडिकल कॉलेज के रूप में जाना जाएगा। पिछली सरकारें केवल अपने परिवार तक सीमित थीं, लेकिन अब उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।”

मुख्य बिंदु:

वक्फ बोर्ड की जमीन का अब जनकल्याण में होगा उपयोग

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े निवेश की तैयारी

महराजगंज अब पिछड़ा नहीं, विकसित जिलों की कतार में

654 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास”

अब यूपी बीमारू राज्य नहीं रहा” – मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और आने वाले दो वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उत्तर प्रदेश भी इस परिवर्तन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि काशी और अयोध्या की तरह अब प्रदेश के अन्य जिले भी विकास और विरासत का संतुलन स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि रोहिन बैराज जैसी परियोजनाओं से किसानों को सिंचाई में बड़ी राहत मिल रही है।

कानून-व्यवस्था पर भी सख्त रुख

योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के दौर को याद दिलाते हुए कहा कि त्योहारों के समय लोग भयभीत रहते थे, लेकिन अब प्रदेश में दंगे नहीं होते। अगर कोई दंगा करता है तो उसे उसकी पुश्तैनी संपत्ति भी गंवानी पड़ती है।

सरकार की प्राथमिकताएं

हर घर नल-जल योजना को तेजी से लागू किया जा रहा है

हर जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माणयुवाओं के लिए शिक्षा, बेटियों की सुरक्षा, व्यापारियों का सम्मान और किसानों की समृद्धि पर विशेष ध्यान

इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *