विश्व सेवा संघ संवाददाता शरदेन्दु त्रिपाठी

शोहरतगढ़ – कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी स्वयं सड़कों पर उतरे और प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के साथ पुलिस बल लेकर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने खुनुवा बाईपास रोड, मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।

गश्त के दौरान सीओ ने आमजन से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

सीओ ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गश्त लगातार जारी रखी जाए और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जनता में सुरक्षा का भरोसा बना रहे।

पुलिस प्रशासन के मुताबिक, शोहरतगढ़ में इन दिनों सतर्कता बढ़ा दी गई है। न केवल क्षेत्र में गश्त तेज की गई है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि अफवाह फैलाने वालों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी को फैलाने से बचें।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष यादव, कांस्टेबल दिनेश यादव, प्रभाकर यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *