विश्व सेवा संघ, संवादसूत्र

पसगवां (खीरी)। क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र के ग्राम बाजिद नगर निवासी राजू (32) अपनी पत्नी गुड्डी (30) के साथ बाइक से दवा लेने शाहजहांपुर जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही वे पसगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पनई चौराहे के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद गुड्डी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजू की हालत नाजुक देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस हृदयविदारक घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *