IMG 20250425 WA0070

बढ़नी में निकाला गया कैंडल मार्च:पहलगाम में टूरिस्टों पर जानलेवा हमले पर रोष,पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

बढ़नी – कस्बे मे पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को लोगों ने विरोध कर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रेलवे क्रसिंग से पचपेड़वा तिराहा तक प्राथमिक विद्यालय व माध्यमिक विद्यालय के अध्यापको द्वारा भारी संख्या मे कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों के आत्मा की शांति की दुआ मांगी है। पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लोग सड़क पर बैनर और तख्ती लेकर उतरे। मौके पर लोगाें ने आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने की मांग की। इस दौरान लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी दी है। इस दौरान मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।इस दौरान सत्यपाल यादव, जावेद आलम, हरीश पांडे, कृष्ण कांत, नरेंद् मणि, अशोक मिश्रा, नीरज सोनकर, हरिकेश, संदीप, सत्येंद्र कुमार, महेंद्र मिश्रा, अरविंद आर्या, अनुपम धुर्व, राजेश, विजय कुमार वर्मा, सत्यवीर, हरि चरण, दिनेश मिश्रा सुनील, धर्मेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *