WhatsApp Image 2025 04 26 at 6.41.15 PM

विश्व सेवा संघ,न्यूज़ टीम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखीमपुर खीरी क्षेत्र के तहसील पलिया में पहुंचे। यहां हेलीपैड पर उतरने के बाद उन्होंने बोट पर सवार होकर शारदा नदी के चैनलाइजेशन कार्य का जायजा लिया। सीएम ने पलिया में एक जनसभा को भी संबोधित किया।

सीएम दोपहर लगभग 12 बजे खीरी के पलिया क्षेत्र पहुंचे। उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी थे। स्थानीय अफसरों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद सीएम लाइफ जैकेट पहनकर बोट पर सवार हो गए। उनके साथ मंत्री और डीएम के साथ अन्य अफसर सवार हुए। बोट पर ही उन्होंने शारदा नदी के चैनलाइजेशन कार्य का जायजा लिया और अफसरों से जानकारी ली।

सीएम बोले चैनलाइजेशन से होगी बाढ़ नियंत्रण की पहल
इसके बाद वो नदी किनारे उतरकर कार पर सवार हुए और वापस पलिया आए। यहां सीएम ने एक जनसभा को सम्बोधित किया। मंच पर स्थानीय विधायकों व जिले के प्रभारी मंत्री के बीच भारी भीड़ ने तालियां बजाकर व नारे लगाकर सीएम का स्वागत किया। विधायक रोमी साहनी ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। सीएम ने नदी के चैनलाइजेशन कार्य को पलिया को बाढ़ से बचाने के लिए एक अभिनव पहल बताया।

WhatsApp Image 2025 04 26 at 4.56.50 PM 1
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोट पर सवार होकर शारदा नदी के चैनलाइजेशन कार्य का जायजा लिया।

बाढ़ग्रस्त किसानों ने जताया आभार
पलिया व बिजुआ ब्लॉक के कई ऐसे किसान जो बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में रहते हैं और हर साल आने वाली बाढ़ से गांवों में नुकसान होता है। उन किसानों ने भी मंच पर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की और चैनलाइजेशन के कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

पलिया को मिलेगी बाढ़ से मुक्ति
पलियाकलां में शारदा नदी में सिल्ट की वजह से हर साल बाढ़ और कटान की मार क्षेत्रवासी झेलते हें। इसी को लेकर पिछले दिनों शारदा नदी के ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन के कार्य को शासन ने मंजूरी दी थी। यहां कुल 22 करोड़ रुपये की लागत से चैनलाइजेशन कार्य हो रहा है। पलिया शारदा पुल से सात किमी तक नदी में ड्रेजिंग का कार्य कराया जा रहा है। बीती तीन अप्रैल को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पलिया पहुंचकर ड्रेजिंग के कार्य का शुभारंभ कराया था। चैनलाइजेशन कार्य के बाद इलाके को बाढ़ से मुक्ति मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पलिया आगमन पर प्रभारी मंत्री खीरी नितिन अग्रवाल, विधायक पलिया रोमी साहनी व वरिष्ठ अधिकारियों ने की अगवानी। साथ में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए|

WhatsApp Image 2025 04 26 at 4.56.47 PM

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की पहलगाम हमले की निंदा करते हुए इसे कायराना हरकत करार दिया है. सीएम योगी ने लखीमपुर में पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले की निंदा करते हुए पाकिस्‍तान को इशारों ही इशारों में समझा दिया कि भारत को छेड़ने का अंजाम बहुत बुरा होगा. उन्‍होंने कहा, ‘हम किसी को छेड़ते नहीं. अगर कोई छेड़ेगा तो उसको छोड़ेंगे नहीं.

लखीमपुर में बाढ़ की परियोजनाओं का निरीक्षण करने आए सीएम योगी ने कहा, ‘नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन किसी ने छेड़ा तो छोड़ता भी नहीं है. इसी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हम लोगों ने यूपी को अराजकता व माफियाओं से मुक्त किया, देश की अग्रणी व्यवस्था में लाकर खड़ा कर दिया है. यूपी के नौजवानों के अंदर पहचान का संकट नहीं है.

बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. इस मामले की शुरुआती जांच से पता चलता है कि इसमें शामिल आतंकवादियों की संख्या पांच से सात हो सकती है. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान में प्रशिक्षण प्राप्त कम से कम दो स्थानीय आतंकवादियों से मदद मिली थी.


जनसभा के बाद सीएम योगी हैलीकॉप्टर द्वारा दुधवा के लिये रवाना हुए जहाँ वन विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक|

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *