सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने जनपद में संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर संगठन विस्तार करते हुए जिला एवं विधानसभा स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
जिला अध्यक्ष शोभनाथ चौधरी द्वारा जारी सूची के अनुसार जनपद की पांचों विधानसभा—बांसी, इटवा, शोहरतगढ़, कपिलवस्तु एवं डुमरियागंज—में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि यह संगठन विस्तार पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर किया गया है, जिससे बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाया जा सके और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित हो सके।


बांसी विधानसभा में नियुक्तियां
बांसी विधानसभा क्षेत्र में सुरेन्द्र चौधरी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सच्चिदानंद पाण्डेय को जिला महासचिव तथा सुबास चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
पवन कुमार को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सदस्य के रूप में गोविन्द, डॉ. शिवप्रसाद, रमायन, रमजान अली, रामकरन निषाद एवं मरदू निषाद को शामिल किया गया है।


इटवा विधानसभा में नियुक्तियां
इटवा विधानसभा क्षेत्र में रामचरण यादव को अध्यक्ष बनाया गया है।
छोटेलाल को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मनोरथ एवं श्रीराम गुप्ता को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
सदस्य के रूप में रामपाल यादव, प्रभु दयाल मौर्य, राजाराम चौधरी, सहदेव एवं विजय निषाद को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


शोहरतगढ़ विधानसभा में नियुक्तियां
शोहरतगढ़ विधानसभा में सुरेन्द्र कुमार शर्मा को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बदरुद्दीन अली उर्फ निजाम साहब को जिला महासचिव बनाया गया है।
बाबा बालकदास को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रेम प्रकाश चौधरी एवं पुष्करनाथ त्रिपाठी को जिला सचिव नियुक्त किया गया है।
जिला कमेटी सदस्य के रूप में नोहर चौधरी, नन्दलाल चौधरी, डॉ. नरेन्द्र पटेल एवं संजय चौधरी को शामिल किया गया है।


कपिलवस्तु विधानसभा में नियुक्तियां
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में बृजेश पटेल को अध्यक्ष बनाया गया है।
विजय नाथ उपाध्याय को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।
उमेश कुमार एवं मो. मुस्तफा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदित्य कुमार को जिला सचिव बनाया गया है।
सदस्य के रूप में जयाराम चौधरी, केशरी चौधरी, मोहन लाल गुप्ता, विजय कुमार एवं दूधनाथ को शामिल किया गया है।


डुमरियागंज विधानसभा में नियुक्तियां
डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में अवधराम विश्वकर्मा को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मकरध्वज को जिला महासचिव बनाया गया है।
दिलीप विश्वकर्मा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
रामशंकर चौधरी को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
दिनेश कुमार को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।


संगठन को मिलेगी नई मजबूती
जिला अध्यक्ष शोभनाथ चौधरी ने कहा कि इन नियुक्तियों से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को गांव-गांव तक सशक्त बनाने का कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *