विश्व सेवा संघ दैनिक समाचार-पत्र

संवाददाता अभय पाण्डेय

लखीमपुर खीरी – जनपद लखीमपुर खीरी के खंड निघासन क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड के द्वारा मेला मैदान सिंगाही के प्रांगण में निघासन खंड की सभी शाखाओं का एकत्रीकरण कर शाखा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे खेलकूद, समता, सूर्य नमस्कार, योग का प्रदर्शन किया गया। गत रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ निघासन खंड के द्वारा शाखा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें खंड की नियमित रूप से लगने वाली सभी अठारह शाखाओं के स्वयंसेवको ने भाग लिया तथा शाखा पर होने वाले कार्यक्रमों खेलकूद, समता, सूर्य नमस्कार, योग आदि का प्रदर्शन किया। 

कार्यक्रम को मुख्य वक्ता माननीय प्रांत संघचालक स्वर्ण सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में संघ का जो विशाल स्वरूप देखने को मिल रहा है उसके पीछे प्रतिदिन लगने वाली एक घंटे की शाखा का बहुत बड़ा प्रभाव है जहाँ से निकलने वाले सैकड़ो स्वयंसेवको का परिश्रम और शक्ति संघ को बहुत ही शक्तिशाली बनाता है उन्होंने परिवारों के संचालन के लिए कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण आदि पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा की संघ के संस्थापक डा केशव राव बलिराम हेडगेवार के जीवन के कठिन दिनों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सम्पूर्ण विश्व सनातन संस्कृति को स्वीकार कर रहा है । एकल गीत रजनीश तथा अमृत वचन अनुराग के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर जिला प्रचारक अविनाश कुमार, खंड संघचालक प्रेम सोनी, खंड प्रचारक आदर्श कुमार, राम निवास, डा सुनील सत्यार्थ, जितेंद्र कुमार, हनुमत शरण, राजीव पाण्डेय, चंद्रशेखर, प्रभाकर, आशीष, शांति कुमार, अजीत 

कुमार, राजीव तूफानी, 

लवकुश, सुशील, आशीष सिंगाही, नितिन, आदित्य, उत्कर्ष, धर्मेंद्र सहित सैकड़ो कार्यकर्ता / स्वयंसेवक मौजूद रहे ।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *