विश्व सेवा संघ दैनिक समाचार-पत्र

संवाददाता अभय पाण्डेय

लखीमपुर खीरी – जनपद लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र की मिश्राना चौकी से 50 मीटर की दूरी पर दबंगों ने बैखोफ हो कर एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी, और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए|

घटना के बाद मिश्राना चौकी में मामले की सूचना दी गई, मगर सूचना देने के बाद भी पुलिस का कोई अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। पुलिस बल न पहुचने पर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। बताया जा रहा है की घटना के समय आईजी समेत कई पुलिस के उच्च अधिकारी शहर में ही मौजूद थे| और रेलवे स्टेशन के पास भ्रमण कर रहे थे| रमजान और आगामी त्योहारों होली, ईद  के चलते शहर में सबसे व्यस्त और भीड़-भाड़ वाली जगह होने के बावजूद भी सुरक्षा में भारी चूक मानी जा रही है|

बताया जा रहा है की लखीमपुर खीरी निवासी भरत नरायन सेठ का पुत्र अमोद मिश्राना चौकी के पास स्थित एक दुकान पर गया था| जहां गढ़ी रोड निवासी कुछ युवक बाइक पर सवार होकर आए और आमोद पर गोलियों की बौछार कर दी, जिससे आमोद लहू लुहान हो गया और मौके पर ही गिर गया, और बाइक सवार आरोपी फरार हो गए| आस पास के लोग आनन फानन में आमोद को जिला सरकरी अस्पताल ऑयल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया| घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। शहर के बीचो बीच फायरिंग होने से व्यापारियों में भय का माहौल बन गया है।

बता दें कि जिस समय बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया उस समय आईजी प्रशांत कुमार स्वयं पुलिस के आला अधिकारियों के साथ त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए गश्त कर रहे थे। शहर के बीचो बीच और मिश्राना चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस हत्याकांड के बाद पुलिस कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

एक घंटे पहले गश्त करते हुए निकले थे IG प्रशांत कुमार सूचना पाकर मिश्राना चौकी इंचार्ज अजीत सिंह मौके पर पहुंचे। घायल आदित्य से घटना की जानकारी ली। घटना से 1 घंटे से पहले त्योहारों को लेकर आईजी प्रशांत कुमार और एसपी संकल्प शर्मा ने क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ गश्त किया था।

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया- हमलावारों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी का घटना का खुलासा किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *