पशु पंक्षियों सहित गरीब लाचार, मंदबुद्धि वाले व्यक्तियों की कर रहे सेवा, लोगों ने की सराहना

विश्व सेवा संघ संवाददाता

अर्जुन यादव

बढ़नी- आज के घोर कलयुग में हर इंसान के अंदर कुछ अच्छाइयां और कुछ बुराइयां होती हैं। जिसके अंदर अच्छाइयां कम और बुराइयां ज्यादा हो वही लोग बुरे कहलाते हैं। लोग ऐशो आराम की जिंदगी जीने की चाह में या फिर कहें लालच में आकर गलत तरीके से धन अर्जित करने के चक्कर में लगे रहते हैं। और हमेशा अपाने ही घर परिवार के बारे में ही सोचते रहते हैं। समाज और लोगों के दुख दर्द से उनका कोई लेना-देना नही होता है। जबकि साथ कुछ नही जाता है, और उसके अच्छे बुरे कर्म ही उसके पहचान बन जाते हैं। देखा जाए तो कुछ अच्छे और कुछ बुरे लोग हर संस्था में होते हैं चाहे वह सरकारी हो या गैर सरकारी । पुलिस विभाग की बात करें तो इनके ऊपर देश और समाज के प्रति बहुत बड़ी जिम्मेदारियां होती है। जिसमें अपराध से लेकर लावारिस लाश और हर मसले को सुलझाने में अहम भूमिका निभानी होती हैं। कुछ पुलिसकर्मियों के गलत व्यवहार व कार्यप्रणाली से आम जनता में जहां गलत संदेश जाता और पुलिस की छवि धूमिल होती है। वहीं कुछ पुलिस कर्मी ऐसे भी हैं जो मानवता के लिए मिसाल बने हुए हैं।
बताते चलें सिद्धार्थ नगर जनपद के ढेबरुआ थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बढ़नी में तैनात सिपाही धीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों का लोग भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं। बताया जाता है कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पशु पंक्षियों सहित गरीब लाचार, मंदबुद्धि वाले व्यक्तियों की अपनी क्षमता अनुसार हमेशा मदद करते नजर आ रहे हैं। जिसका कई फोटो बीडीओ भी सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहा है। लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पशु पंक्षियों को चारा पानी व रेलवे स्टेशन, चौराहे आदि सार्वजनिक जगहों पर गरीब लाचार परेशान व्यक्ति दिखाई देने पर उनका हालचाल जानना और खाने पीने की चीजें उपलब्ध कराना उनकी दिनचर्या में शामिल है। उनकी समाज सेवा मसीहा बनकर लोगों की जान बचाने और मदद करने की कई प्रेरक बातें सामने आती हैं, जहाँ वे कर्तव्य के साथ मानवता का परिचय देते हैं। ऐसे ही कुछ हालिया उदाहरणों में शामिल ये पुलिस के मानवीय चेहरे को उजागर करती हैं और समाज में उनके मसीहा रूप को दर्शाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *