IMG 20251024 WA0091

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी – अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष ढेबरूआ नरायन लाल श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को मिशन शक्ति केन्द्र थाना ढ़ेबरुआ की टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत ग्राम खुरहुरिया में चौपाल लगाकर महिला सशक्तिकरण सम्बन्धी बातों को बताते हुए सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारें में जैसे कि प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वन्दन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ से सम्बन्धी जानकारी को बताया गया व जागरूक किया गया। वहीं मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, एन्टीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत के बारें में जानकारी दी गई व जागरूक किया गया। महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर नए कानून के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मिशन शक्ति केन्द्र टीम में उप निरीक्षक कुंज बिहारी तिवारी, हेड कांस्टेबल अमरेश पाण्डेय, महिला कांस्टेबल मीरा रानी मौजूद रहें।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *