विश्व सेवा संघ, संवादाता

पलियाकलां। नगर पंचायत भीरा में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लाभार्थियों का आवास पाने का सपना फाइलों में दबकर रह गया है। सत्यापन में देरी के कारण पात्रों को अब तक आवास की स्वीकृति नहीं मिल सकी है।

सभासदों और लाभार्थियों ने डीएम को दिए पत्र में बताया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का चयन काफी पहले हो चुका था। करीब सात माह पूर्व तहसील प्रशासन और डूडा की टीम ने जांच भी पूरी कर ली थी, लेकिन नगर पंचायत स्तर पर अब तक सूची का सत्यापन नहीं किया गया है।

पत्र में कहा गया है कि सत्यापन में हो रही देरी से योजना का क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा है। कच्चे मकानों में रहने वाले लाभार्थियों को मानसून से पहले पक्का मकान मिलने की उम्मीद थी, लेकिन प्रक्रिया अटकी होने से चिंता बढ़ गई है। लाभार्थियों का कहना है कि कई बार स्थानीय स्तर पर मौखिक अनुरोध किया गया, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर सत्यापन प्रक्रिया जल्द पूरी कराने और पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *