विश्व सेवा संघ, संवादाता आदिल अली

निघासन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। केवाईसी के नाम पर एक बुजुर्ग से ठगी किए जाने का मामला सामने आने के बाद सवाल खड़े हो गए हैं।

क्षेत्र के निबौरिया निवासी बुजुर्ग रामकुमार ने आरोप लगाया कि आयुष्मान कार्ड की केवाईसी कराने के दौरान उनके खाते से रुपये निकाल लिए गए। उनका कहना है कि मोबाइल पर पैसे कटने का संदेश मिलने के बाद उन्हें ठगी का संदेह हुआ।

पीड़ित ने मामले की शिकायत संबंधित पोर्टल पर दर्ज कराई है और उच्च अधिकारियों से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुलदीप कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी की गई है। बुजुर्ग के खाते से किसी प्रकार की कटौती नहीं हुई है। आयुष्मान पोर्टल से आए एक मैसेज को देखकर बुजुर्ग भ्रमित हो गए हैं। उन्हें बैंक स्टेटमेंट के साथ बुलाया गया है। यदि जांच में कोई गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। संवाद

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *