विश्व सेवा संघ, संवाददाता

लखीमपुर खीरी – जनपद खीरी तहसील निघासन क्षेत्र की ग्राम पंचायत लुधौरी में दो सौ साल पुराने मंदिर के सामने की जमीन पर गांव के कुछ दबंगों ने कब्जा करके दीवार बना ली।
मंदिर की देखरेख करने के लिए एक महिला मंदिर में रहती है। कब्जा करने पर महिला ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद महिला निघासन कोतवाली में शिकायत दर्ज करी जिसके बाद मौके पर दरोगा ने पहुंच कर दूसरे पक्ष की ही हिमायत की।

ग्राम लुधौरी निवासी प्रकाश बाबू के द्वारा बताया गया कि उसके घर के पास पुरखों का 1806 ईस्वी में बनाया शिव-पार्वती तथा राधा-कृष्ण का मंदिर है। मंदिर के मुख्य द्वार के सामने मंदिर की खाली जमीन पर गांव के दबंगों ने दीवार बनाकर कब्जा करना शुरू कर दिया। प्रकाश बाबू काम करने बाहर गया था। पूर्वजों के बनाए मंदिर की जमीन पर कब्जा होते देख प्रकाश बाबू की पत्नी रानी ने एसडीएम और कोतवाल के पास कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *