विश्व सेवा संघ, संवाददाता

लखीमपुर खीरी – जनपद खीरी के तहसील निघासन की समस्त ग्राम पंचायतों में संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय, डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निघासन क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे शोभायात्रा की शुरुआत निघासन की ग्राम पंचायतों से हुई, जो लगभग 20 किलोमीटर लंबी दूरी तय कर ढखेरवा चौराहे तक पहुँची।

ग्राम पंचायतों की रैली निघासन चौराहे पर रुक कर डीजे पर गाने बजाए और साथ में गुलाल उड़ाते हुए डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भव्य रैली का आयोजन हुआ। निघासन क्षेत्र की ग्राम पंचायतों की रैली निघासन चौराहे से होकर ढखेरवा चौराहे से पुनः अपने अपने ग्राम पंचायतों को वापस हुई।

इस रैली में निघासन तहसील एसडीएम राजीव निगम, निघासन कोतवाल महेश चंद्र, एसआई ज्योति मिश्रा, चौकी झंडी प्रभारी दुर्गेश शर्मा मय पुलिस बल के साथ निघासन चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था तत्परता लगे रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *