IMG 20241225 WA0088

महाराजा बिजली पासी पराक्रमी और लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे – मणेन्द्र मिश्रा मशाल

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

शोहरतगढ़ – समाजवादी पार्टी कैम्प कार्यालय शोहरतगढ़ में बुधवार को महाराजा बिजली पासी की जयन्ती सादगी से मनायीं गयीं। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं यश भारती सम्मानित मणेन्द्र मिश्रा मशाल ने महाराजा बिजली पासी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि महाराजा बिजली पासी पराक्रमी और लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने 12 किलोमीटर की श्रृंखला का निर्माण किया। इन वीरों के बारें में इतिहास में सही उल्लेख नहीं मिलता है। महाराजा बिजली पासी की शौर्य गाथा पर ईमानदारी से इतिहास लेखन होना चाहिए। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी महाराजा बिजली पासी के आदर्शों को प्रचारित/प्रसारित करने में पूरी ईमानदारी से सक्रिय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव हरिनारायण यादव ने किया। बैठक को अन्य पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर अजय चौरसिया एवं राष्ट्रीय सचिव छात्रसभा अतुल शुक्ला, घनश्याम यादव, मनोज कुमार, यश शुक्ला, मोनू, संदीप साहनी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *