IMG 20241224 WA0135

जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ चला अभियान

विश्व सेवा संघ संवाददाता
शरदेन्दु त्रिपाठी

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विकास खण्ड कार्यालय परिसर शोहरतगढ़ से रैली निकाल लोगों को हिंसा के प्रति जागरूक किया।रैली यहां से निकलकर ,राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय,प्राथमिक विद्यालय अगया व आस-पास के गांवों में भ्रमण किया।एडीओ आईएसबी अब्दुल गफ्फार ने कहा कि हिंसा हर रूप में गलत है। हिंसा से डराना, धमकाना, छेड़छाड़ करना, पीछा करना, आपत्ति जनक तरीके से टिप्पणी करना, शारीरिक यातना देना,यौन संबंध के लिए मजबूर करना और मानसिक रूप से परेशान करना हिंसा की श्रेणी में आता है। लोगों को जागरूक करके इस पर काबू पाया जा सकता है। संगठन जेंडर रिसोर्स सेंटर या पुलिस को भी सूचना अवश्य दें ताकि पीड़ित के साथ न्याय हो सके।इस दौरान उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार , ब्लाक मिशन मैनेजर दीपक ओझा, विनीत, दीपक कुमार, महिला कांस्टेबल रूबी दूबे ,सरिता,मंजू, रीता,शिवकुमारी आदि लोग मौजूद रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *