विश्व सेवा संघ, संवाददाता शरदेन्दु त्रिपाठी

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर:आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। वैशाख शुक्ल तृतीया के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्रा ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों और समाज में उनके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र दोनों में निपुण थे और आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके सिद्धांतों को अपनाकर समाज को सशक्त बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर राधारमण त्रिपाठी, लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, मुरलीधर मिश्रा, वीरेन्द्र तिवारी, श्याम जायसवाल, शिवशक्ति शर्मा और सौरभ गुप्ता सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, अनूप कसौधन, पवन ओझा, जितेन्द्र पाण्डेय, अशोक दुबे, शरदेंदु त्रिपाठी, आशीष पांडेय, डॉ. प्रमोद पांडेय, नरसिंह पाण्डेय, मदन मोहन पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, राजेन्द्र मिश्रा, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, सोनू निगम समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने समाज में धर्म और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *