सांकेतिक तस्वीर

विश्व सेवा संघ, संवादाता

निघासन (खीरी) – ग्राम पंचायत बरोठा के निवासी रोजली खां उस समय तेंदुए के हमले का शिकार हो गए, जब वे अपने खेत में रोज़ की तरह काम कर रहे थे। अचानक झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

रोजली खां ने किसी तरह साहस दिखाते हुए खुद को बचाने की कोशिश की और शोर मचाया।आवाज़ सुनकर आसपास के किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों तथा शोर-शराबे की मदद से तेंदुए को वहां से भगाने में सफल रहे। हमले में रोजली खां घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस घटना के बाद पूरे गांव में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। लोगों ने वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और तेंदुए की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले खेतों में न जाने की अपील की है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *