IMG 20250217 WA0380


थाना प्रभारी शभाशंकर यादव की अध्यक्षता में धार्मिक गुरुओं व संभ्रांत नागरिकों के बीच हुआ संवाद
विश्व सेवा संघ संवाददाता
अर्जुन यादव
बढ़नी – आगामी त्यौहार होली, महाशिवरात्रि व ईद उल फितर को लेकर सोमवार को थाना कठेला समय माता परिसर मे थाना प्रभारी सभाशंकर यादव की अध्यक्षता मे आयोजित धार्मिक गुरूओं, प्रबुद्धजनों एवं संभ्रांत नागरिकों से सीधा संवाद कर शासन, प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुये आगामी त्यौहारों पर आपसी सौहार्द, भाईचारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग का आह्वान किया।

IMG 20250217 WA0378

उन्होंने कहा कि धार्मिक संवेदनशील मामलों में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के लिये पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। विशेष दिवसों को शक्ति का प्रदर्शन न करके स्नेह का प्रदर्शन करके मनायें। आप लोग कोई ऐसा मौका न आने दें कि हमें कोई कड़ी कार्यवाही करनी पड़े। कहीं कोई अप्रिय घटना की संभावना हो तो हमारे संज्ञान में लायें। यह गंगा जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की मिसाल रहा है इसी भाईचारे को बनाये रखें।

IMG 20250217 WA0379


इस दौरान काफी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *