Screenshot 20250216 183218

इन्टरमीडिएट के छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित व उत्साहवर्धन

विश्व सेवा संघ संवाददाता

अर्जुन यादव

बढ़नी- ब्लॉक क्षेत्र के बरसाती यादव इण्टर कॉलेज में आयोजित विदाई समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक राममूरत यादव ने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति से संकल्प लेकर पढ़ने वाले बच्चे सफल होते है। कहा कि इंटरमीडिएट की परीक्षा आपके जीवन में सबसे महत्त्वपूर्ण है। कहा कि ध्यान पूर्वक प्रश्नों को पढ़ते हुए उत्तर दे जिससे आपको परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त हो।

IMG 20250216 134046 638

विद्यालय के संचालक राम सूरत यादव ने कहा कि संस्कारों और गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। आज आधुनिकता की दौर में हमे अधिक से अधिक जानकारी रखने की आवश्यकता है ।तभी हमारी अलग पहचान होगी। उन्होंने कहा कि सरकार पढ़ने वाले बच्चों को स्कॉलरशिप प्रदान करती है ।

IMG 20250216 WA0337

जिससे बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से उपस्थित जन मानस का मन मोह लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के संचालक द्वारा विद्यार्थियों को पैड और पेन देकर परीक्षा देने हेतु बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक जय प्रकाश विश्वकर्मा ने किया

IMG 20250216 WA0353

। इस दौरान कक्षा 11 के छात्र छात्राओं ने कक्षा 12 के छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य मंगलकामना की। कार्यक्रम को विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू यादव आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान सावित्री बाई फूले विचार मंच के अध्यक्ष बब्बन प्रसाद , जय प्रकाश यादव , छोटे लाल यादव, आशीष प्रवेज आलम, अमित पाठक, रामनरेश यादव, मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे।

IMG 20250216 132956 835

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक राधेश्याम यादव , विशाल पाण्डेय, अध्यापिका सोनाली सिंह, गीता कसौधन , खुश्बू गुप्ता , याशमीन कल्पना पाण्डेय, विपिन मौर्य, विनोद मौर्य , शकील अहमद, जगन्नाथ , मनीष यादव , माधव प्रसाद पाण्डेय आदि की भूमिका सराहनीय रही।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *