IMG 20251023 WA0053

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी- गोपाष्टमी पर्व पर दीक्षा अग्रहरि ने नगर पंचायत बढ़नी गौशाले पर गायों को गुड़ और केला खिलाकर त्यौहार मनाया। बुद्धवार को गोपाष्टमी पर्व को लेकर बढ़नी नगर पंचायत स्थिति मुड़िला अस्थाई गौशाला पर बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरि की अनुपस्थिति में उनकी पुत्री दीक्षा अग्रहरि ने गायों और गोवंश को माला पहनाया, तिलक लगाए और आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि की कामना की है।उन्होंने यह भी बताया कि गोपाष्टमी गाय और भगवान कृष्ण को समर्पित एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है। यह उस दिन को याद करता है जब भगवान कृष्ण पहली बार ग्वाले बने थे। पौराणिक कथा के अनुसार, जब भगवान कृष्ण ने गौ चराना शुरू किया, तो वह 5 साल के थे। इस दिन, नंद महाराज ने पहली बार कृष्ण और बलराम को गायों को चराने के लिए जंगल में भेजा था। इस दिन गोवर्धन पूजा के बाद, इंद्र देव ने अपनी हार स्वीकार की थी, जिसके बाद भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र के क्रोध से बचाया था। इस दिन गायों की पूजा करने से धन, सुख और समृद्धि आती है।विदित हो केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए कई अभिनव कार्यक्रम संचालित कर रही है। प्रदेश में गोपूजन के साथ-साथ संरक्षण और संवर्धन के लिए योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। इस दौरान रामराज कन्नौजिया आदि लोग मौजूद रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *