IMG 20251024 WA0086

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी – विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत ग्राम पंचायत लोहटी व भावपुर उर्फ गुलरी में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें ग्राम पंचायत लोहटी चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत सचिव उदय प्रताप गौतम ने करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना,राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है।
उक्त अवसर पर पंचायत सचिव उदय प्रताप गौतम,ग्राम प्रधान राम छवीले, आंगनबाड़ी कार्यकत्री विद्यावती, कोटेदार राम प्रताप चौधरी, पंचायत सहायक कविता पासवान, सफाई कर्मी शिव राम, सोनी यादव , मुनीराम ,चैनमती, विजय शंकर यादव सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
वहीं ग्राम पंचायत भावपुर उर्फ गुलरी में पंचायत सचिव अवधेश कुमार यादव की अध्यक्षता में चौपाल कार्यक्रम सम्पन्न हुई। जिसमें तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उक्त अवसर पंचायत सचिव अवधेश कुमार यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश यादव आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *