IMG 20250221 WA0074

विश्व सेवा संघ, संवाददाता

लखीमपुर खीरी: भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मूड़ाबुजर्ग में मिला नाबालिग लड़की का शव गांव से आधा किमी दूर गाँव के बाहर मिला जिसमे ग्रामीणों के द्वारा कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही है।

बताते चले की कुछ ग्रामीण गाँव के बाहर निकले तो देखा की गाँव के बाहर लड़की का शव पड़ा हुआ है तो ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना लड़की के घर वालों की दिया गया जिससे सूचना मिलते ही लड़की के घर मे शोक का महोल छाया हुआ है। फिर उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी की गाँव के बाहर नाबालिक लड़की का शव पड़ा हुआ है जैसे सूचना मिली तो तुरंत पुलिस मौके पर पहुच कर शव को कब्जे मे लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया और साथ मे पुलिस वहाँ पर छान बिन कर रही है।बीती देर रात मृतका की बहन और बहनोई मे बहुत विवाद हुआ था।

इस विवाद मे मृतका ने ही बीचबचाव किया था जिससे उसकी बहन और बहनोई मे ज्यादा विवाद न हो।उसके बाद सुबह तलाब किनारे मिला उसी लड़की का शव मिला जो कि अपनी बहन और बहनोई की लड़ाई में बीच बचाव कर रही ही थी। आज सुबह जब से लड़की का शव मिला है तब से लड़की के जीजा भी गायब है। बताया जा रहा है कि लड़की के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए। जिससे पता चल रहा है कि मारने से पहले लड़की को मारा पीटा भी गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *