IMG 20250221 WA0288

ग्राम पंचायत अकरहरा व चन्दवा में लगा चौपाल, गाँव की समस्या गाँव में समाधान —
अकरहरा व चन्दवा के ग्राम पंचायत भवन में कार्यक्रम हुआ सम्पन्न —
विश्व सेवा संघ संवाददाता
अर्जुन यादव
बढ़नी – विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अकरहरा में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सचिव रविकांत यादव ने करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

IMG 20250221 WA0301


चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना,राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है। उक्त अवसर पर पंचायत सचिव रविकांत यादव, ग्राम प्रधान हमीद हसन, आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20250221 WA0283


वहीं ग्राम पंचायत चंदवा चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत सचिव अनुपम सिंह ने करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जहां पर घरौनी भी वितरण किया गया, उक्त कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुटे रहे।

IMG 20250221 WA0282

वहीं Aroh फाउंडेशन के AFC अंबुज श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना व मुद्रा योजना बचत खाता खोलने के लाभ, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। उक्त अवसर पर पंचायत सचिव अनुपम सिंह , महिला ग्राम प्रधान मालती देवी , प्रतिनिधि अक्षय कुमार यादव, रोजगार सेवक शिवशंकर , पंचायत सहायक ज्योति , आशा शर्मिला, आंगनबाड़ी कार्यकत्री ममता, सफाई कर्मी कृष्ण कुमार शुक्ल सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *